फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबत दा भला ट्रस्ट दुबई से लाया पंजाब के व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरबत दा भला ट्रस्ट बुधवार को दुबई से पंजाब के व्यक्ति का शव लेकर भारत लाया। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची दुबई की फ्लाइट से इस शव को ट्रस्ट के स्थानीय सदस्यों ने प्राप्त किया। यह जानकारी ट्रस्ट के संस्थापक डा. एसपी एस ओबराय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तरसिक्का के निकट महिसमपुर कलां गांव का हरजिंदर सिंह अपने परिवार को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए 17 साल पहले दुबई गया था। हाल ही में घर में छुट्टी काटने के बाद 10 अप्रैल को दुबई लौटा था, जहां किसी परेशानी के चलते उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस व्यक्ति के परिवार की ओर से शव भारत लाए जाने की गुहार लगाने के बाद ट्रस्ट दुबई में सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव को भारत लाया है। मृतक का भाई कुलविंदर सिंह, दोस्त पऱगट सिंह और प्रभजीत सिंह शव लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे, जिन्हें ट्रस्ट के सदस्यों ने शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें