पूर्व सेहत मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने शनिवार को श्री दरबार साहिब के नजदीक स्थित शनि मंदिर में शनि शिला का तेल अभिषेक किया।
इस अवसर पर प्रो. चावला ने कहा कि शनि शिगणापुर मंदिर में एक महिला द्वारा तेल अभिषेक करने के बाद मचा बवाल उचित नहीं है। तथाकथित समाज महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर रहा है। रूढि़वादी परंपराओं की आड़ में महिलाओं का शोषण हो रहा है। शनि शिगणापुर मंदिर में हुई घटना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
प्रो. चावला समेत सैकड़ों महिलाओं ने जलियांवाला बाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी नमन किया। इस अवसर पर मीनू खन्ना, संतोष सरीन, अमरजीत कौर, दलजीत कौर, मोनिका, ज्योति, अंजू, जयश्री गुलाटी, स्वराज ग्रोवर, मधु गुप्ता, पवन कुंदरा, डॉ. राकेश शर्मा, राजेश पाठक, अतुल मैसी, विकास, हजारामल, स्वरूप, पवन चावला, मुरली मनोहर चावला, अनीता चावला सहित विभिन्न स्कूलों के 150 विद्यार्थी उपस्थित थे।