फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: शिअद विधायक अयाली नाराज, कहा- पार्टी में सब अच्छा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर लिखा, अकाल तख्त को हूं समर्पित, राजस्थान में पार्टी की भर्ती का काम नहीं देंगे
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली पार्टी से काफी नाराज चल रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी में सब अच्छा नहीं है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पोस्ट डाल कर स्पष्ट कर दिया है कि वह राजस्थान के अकाल दल की ओर से सदस्यता अभियान का काम नहीं करेंगे। क्योंकि वह श्री अकाल तख्त को समर्पित हैं और श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बनाई गई कमेटी को सौंपे कामों के अनुसार ही काम करेंगे। इससे स्पष्ट हो गया है कि अकाली दल की कार्यकारिणी कमेटी में सब कुछ ठीक नही है। लगता है आने वाले दिनों में पार्टी के अंदर विरोध के और भी सुर दिखाई देंगे।
दरअसल, पार्टी नेताओं ने धार्मिक सजा पूरी कर ली है। अब पार्टी के पुनर्गठन के लिए श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बनाई गई कमेटी के समानांतर कमेटी बना कर भर्ती व अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके चलते पार्टी के अंदर गुटबाजी और मतभेद उभरने शुरू हो गए हैं। अकाली दल बादल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली को अकाल तख्त साहिब की ओर से एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की ओर से बनाई गई सात सदस्यीय कमेटी का मेंबर बनाया गया था। दो दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब से घोषित की गई इस कमेटी को अकाली दल की मेंबरशिप शुरू करने व अध्यक्ष का चुनाव करवाने की जिम्मेदारी अकाल तख्त साहिब की ओर से सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अकाली दल बादल नेतृत्व ने अलग से कार्यकारिणी कमेटी की बैठक बुला कर श्री अकाल तख्त द्वारा बनाई गई कमेटी के समानांतर एक कमेटी गठित कर पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर अकाली दल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई। जिस का पंथक क्षेत्रों में बड़े स्तर पर विरोध हो रहा है। अकाली दल की कार्यकारिणी ने विधायक मनप्रीत सिंह अयाली को पार्टी मेंबरशिप करने के लिए राजस्थान का प्रभारी नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें