पुलिस के अनुसार, बरामदगी में एक ड्रोन, जीपीएस ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन भी शामिल हैं। बरामद आरपीजी का वजन 22 नेटो बताया गया है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ऑपरेशन की जानकारी साझा की। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। इन हैंडलरों के निर्देश पर हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप आगे पहुंचाई जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
तीन थानों में दर्ज किए गए केस
पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा, लोपोके और भिंडी सैदा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, हथियारों के स्रोत और नशे के खरीदारों की पहचान की जा रही है।