फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत गिरने से मां-बेटी की मौत

Wed, 27 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
कपूरथला के काला संघिया रोड पर घर की गिरी छत के आंगन में विलाप करती महिलाएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
काला संघिया रोड पर मंगलवार देर रात घर की छत गिरने से अंदर सो रही मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे का पता सुबह पांच बजे लगा। घर में मां अकेली रहती थी। बेटी एक माह पहले मायके आई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय ज्ञान कौर पत्नी दिवंगत सोहन लाल निवासी कुम्हारा मोहल्ला काला संघिया रोड और 22 वर्षीय सीता पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी फत्तूढींगा मंगलवार रात घर में सोई। रात को अचानक घर की छत गिर गई।

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीता एक माह पहले मायके आई थी। सुबह पांच बजे तक मृतका के देवर पवन लाल का बेटा मनी उठा तो देखा कि घर की छत गिरी हुई है। मृतका के जेठ के बेटे रवि कुमार ने बताया कि उनकी चाची करीब दो मरले के मकान में रहती थी।
विज्ञापन


छत बल्लों की जरूर थी लेकिन ठीक हालत में थी। अभी कोई बारिश वगैरह भी नहीं हुई है। रात को छत कब गिर गई, इसके बारे में बिल्कुल पता नहीं लगा। चाची घर में अकेली रहती थी। मौके पर थाना सिटी के एएसआई दर्शन सिंह पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि उनके परिजनों और मोहल्ले वालों ने लिखित तौर पर कार्रवाई नहीं करवाने की बात कही है। दोनों मां-बेटी का मंडी रोड स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें