फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगेंगी 25000 सोलर लाइटें

Tue, 26 Jul 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
साोलर लाइट - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
पेडा (पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) की ओर से प्रदेश के गांवों में सोलर लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


डीसी अमित कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से इसके तहत 25000 सोलर लाइटें लगाने को मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते गांवों व कंडी क्षेत्रों में गांवों को पहल दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि लाइटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर क्रमवार लगाई जाएंगी। इन लाइटों की कीमत 14,900 रुपये है। इन लाइटों के लिए ग्राम पंचायतों का योगदान प्रत्येक लाइट 1500 रुपये होगा बाकी की राशि पेडा की ओर से खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 100 ग्राम ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के तहत आरक्षित रखे जाएंगे। डीसी ने बताया कि इन लाइटों की पांच वर्ष की गारंटी होगी और इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी।

यह लाइटें कंपनी की ओर से 40 वाट सोलर पैनल, 12वी-40एएच टी-जैल बैटरी 9 वाट एलईडी लाइट और पांच मीटर ऊंचे खंभे जो सीमेंट कंकरीट में फिट होगा पर लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें