फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी वर्दी में आए लुटेरों ने घर में घुस नकदी और सोना लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना दीनानगर के अधीन पड़ते गांव झंडेचक्क में सोमवार देर रात पुलिस की वर्दी में आए लुटेरों ने करियाने की दुकान और घर में घुसकर नकदी व सोना लूट लिया। लुटेरे जाते समय डीवीआर भी साथ ले गए। लुटेरों का पीछा करते हुए पीड़ित के भाई ने उन्हें रोकने के लिए अपनी गाड़ी से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इसमें एक लुटेरा घायल हो गया। उनकी पिस्तौल वहीं गिर गई। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव झंडेचक्क निवासी निशांत महाजन पुत्र रविंदर महाजन ने बताया कि उनकी घर में ही दुकान है। वह करियाने का काम करते है। उनका भाई राजन महाजन फर्टिलाइजर की दुकान चलाता है। रोजाना की तरह दुकान बंदकर वह अपने घर चले गए। रात करीब पौने दस बजे किसी ने उनका शटर खटखटाया। छत से झांककर देखा तो एक युवक खाकी वर्दी में खड़ा था। उसने कहा कि वह पुलिस कर्मी है। उसने कुछ सामान की मांग की। शटर खोलने के बाद वह युवक दुकान में आ गया। उसने जो सामान मांगा उन्होंने दे दिया।
इसके बाद अचानक से उसके तीन अन्य साथी भी दुकान पर आ गए। उन्होंने मास्क पहने हुए थे। पैसे निकालने के बहाने उन्होंने कमर से पिस्तौल निकालकर उसे पैसे देने के लिए कहा। दुकान से करीब 1 हजार रुपये उसे दिए गए। इस बीच उन्होंने गले में पहनी दो तोले सोने की चेन भी खींच ली। मारपीट करने के बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी तोड़ने शुरू कर दिए और डीवीआर की मांग करने लगे।
विज्ञापन

डीवीआर दुकान के ऊपर घर लगा था। उन्होंने घर में जाकर पिता पर पिस्तौल तान कर डीवीआर उतार लिया। घर में घुस कर उन्होंने पत्नी को धमकाया और उससे 50 हजार रुपये, दो मोबाइल, 7500 रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
इसके बाद उसके भाई राजन महाजन घर के पिछले दरवाजे से बाहर आए और शोर मचा दिया। उनके भाई और पड़ोसी ने कार में उनके पीछा किया। कुछ दूर लुटेरों का पांचवां कार में बैठा उनका इंतजार कर रहा था। लुटेरे कार में बैठ रहे थे। भाई ने अचानक से उनकी गाड़ी में अपनी गाड़ी से टक्कर मारी। इससे एक लुटेरा नीचे गिर गया और उसकी पिस्तौल जमीन पर गिर गया। जल्दबाजी में लुटेरों ने अपने घायल साथी को गाड़ी में बैठाया और हाईवे की तरफ भाग गए।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हेड नवजोत सिंह, डीएसपी दीना नगर महेश सैनी, एसएचओ कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। डीएसपी महेश सैनी ने बताया कि निशांत महाजन के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पिस्तौल लाइसेंसी थी या अवैध इसका भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि केवल एक व्यक्ति ने खाकी वर्दी डाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें