फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनानगर के झंडेचक्क बाईपास के पास एक्टिवा सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थाना दीनानगर की पुलिस शव व वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार (62) निवासी गांव पनियाड़ अपनी पत्नी जोगिंदर कौर के साथ एक्टिवा पर सवार होकर पठानकोट साइड से गांव जा रहे थे। झंडेचक्क बाईपास से पनियाड़ साइड को मुड़ने के दौरान ट्रक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने से अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें