फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी-बारिश में छत गिरने से दंपति की मौत, पांच माह की गर्भवती थी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ढपई इलाके में शनिवार देर रात तेज आंधी-भारी बारिश के कारण एक मकान की छत गिरने से दंपति की मौत हो गई। हादसे में महिला के पेट में पल रहे पांच माह के भ्रूण की भी मौत हो गई। मृतक का नाम रविंदर सिंह (33) और उसकी पत्नी हरप्रीत कौर (27) है। दोनों की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

चश्मदीदों ने बताया कि रविंदर सिंह के साथ सटे घर की दीवार बहुत ऊंची थी। तेज आंधी-भारी बारिश के कारण दीवार रविंदर के घर की छत पर गिर गई। कमजोर छत दीवार के मलबे का भार झेल नहीं पाई और ढह गई। नीचे कमरे में सो रहे पति-पत्नी मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुन लोग इकट्ठे हुए। दोनों को मलबे से बाहर निकालने के कई प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई और दोनों की मौत हो गई। दोनों की कई हड्डियां टूट गई थी। छत के मलबे और लोहे के गार्डर उन पर गिरने के कारण उनके सिर पर भी चोट के निशान थे।
वहीं सुबह घटनास्थल पहुंचे थानेदार अनिल कुमार ने बताया कि जिस घर की दीवार गिरने से दोनों की मौत हुई, उनको भी जांच में शामिल किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। बीते शनिवार भी आंधी-बारिश के कारण ईदगाह इलाके में एक सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

डॉ. वेरका परिजनों को दो लाख की मदद देंगे
इलाके के विधायक डॉ. राजकुमार वेरका पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इसके साथ-साथ अपने वेतन से 20 हजार रुपये की राशि भी दी। डॉ. वेरका के अनुसार नवविवहिता महिला की कोख में करीब 5 माह का भ्रूण पल रहा था। ऐसे में हादसे में दो नहीं तीन लोगों की जान गई है। डॉ. वेरका ने परिवार को विश्वास दिलाया कि उनके मकान का पुनर्निर्माण भी सरकार द्वारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें