संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। गांव जलालाबाद स्थित कोठी में दाखिल होकर चोरों ने राइफल, नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। थाना वैरोंवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अमरपाल कौर ने बताया कि उनके पति बीरइंद्र सिंह अमेरिका में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा आइलेट्स कर रहा है और छोटा बारहवीं की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी एक कोठी जलालाबाद और दूसरी रइया में है। वह अपने बड़े लड़के के साथ रइया वाली कोठी में थीं। छोटा लड़का स्कूल गया था।
कुछ अज्ञात लोग कोठी में दाखिल हुए और लाइसेंसी राइफल, 24 हजार की नकदी, चार तोले सोने के जेवरात, बर्तन, कीमती कपड़े चोरी कर लिए। रिश्तेदार साहिलप्रीत सिंह ने फोन करके बताया कि कोठी के ताले टूटे हैं। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।