डीआरआई ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई कंसाइनमेंट में डॉलर और यूरो शामिल हैं। भारतीय करेंसी के मुताबिक यह रकम 3.55 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने एक यात्री से 3.55 करोड़ के डॉलर और यूरो बरामद किए हैं। यात्री जयपुर से अमृतसर पहुंचा था और अब उसे अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट पकड़नी थी। पता चला है कि डीआरआई ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई कंसाइनमेंट में डॉलर और यूरो शामिल हैं। भारतीय करेंसी के मुताबिक यह रकम 3.55 करोड़ रुपये बताई जा रही है।