फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिट्रीट सेरेमनी का टाइम बदला: अटारी बॉर्डर पर परेड का समय आधा घंटा बढ़ाया; सैलानियों को इतने बजे पहुंचना होगा

Mon, 16 Feb 2026 05:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब में भारत-पाकिस्तान के वाघा-अटारी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला गया है। बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच होने वाली परेड का समय आधा घंटा बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित वाघा-अटारी बॉर्डर पर रोजाना होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि परेड का समय सूर्यास्त के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले यह सेरेमनी शाम साढ़े चार से पांच बजे तक होती थी, लेकिन अब 16 फरवरी 2026 से नया समय लागू किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार रिट्रीट परेड अब शाम पांच बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। यह बदलाव हर साल मौसम और दिन की रोशनी को ध्यान में रखकर किया जाता है।

प्रोटोकॉल अधिकारी ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे दोपहर करीब तीन बजे तक बॉर्डर पहुंच जाएं, ताकि प्रवेश, बैठने और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे पूरी परेड का उत्साहपूर्वक आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें