फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा ब्यास का निर्णय: डेरा प्रमुख संग नेताओं की तस्वीरें नहीं होंगी जारी, मजीठिया से मुलाकात पर उठा था विवाद

Mon, 16 Feb 2026 09:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

यह कदम डेरा की आध्यात्मिक परंपरा और सादगी बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि सत्संग का केंद्र केवल आध्यात्मिक साधना ही रहेगा।
विज्ञापन
डेरा ब्यास - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर उठे विवादों के बीच डेरा प्रबंधन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब डेरा प्रमुख के साथ किसी भी नेता अथवा विशिष्ट व्यक्ति की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन


डेरा ब्यास मुखी आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत पर रिहा अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात के बाद चर्चा में आए थे।

प्रबंधन ने सभी शाखा प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार यह कदम डेरा की आध्यात्मिक परंपरा और सादगी बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि सत्संग का केंद्र केवल आध्यात्मिक साधना ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें