फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक दंपती को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना राम बाग के अंतर्गत आते इलाके तिलक नगर स्थित कोठी में रहने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक दंपती को दो लुटेरों ने असलहों के बल पर बंधक बनाकर 24 के लाख आभूषण व नकदी लूट ली। दंपती ने लुटेरों का मुकाबला करने की भी कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अध्यापक जनकराज ने बताया शुक्रवार तड़के दो लुटेरे की कोठी की बाहरी दीवार फांदकर भीतर घुस आए। एक लुटेरे के हाथ में पिस्तौल व दूसरे के हाथ में तेज धार हथियार था। घर का मुख्य प्रवेश द्वार खुला था, इसलिए वह बड़े आराम से भीतर घुसे। उस समय वह अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे।
विज्ञापन

लुटेरों ने उन्हें उठाया। दोनों लुटेरों ने उन्हें हथियारों के बल पर धमकाया। घर की अलमारियों की चाबियां मांगी। न देने पर उन्होंने मारने की धमकी दी। उन्होंने दोनों लुटेरों के साथ मुकाबला भी किया।
जनकराज की शिकायत के मुताबिक एक लुटेरे ने उन्हें पकड़ कर कमरे के भीतर बंद कर दिया। दूसरे लुटेरे ने हथियार के बल पर पत्नी को बंधक बना लिया। इसी दौरान लुटेरों ने अलमारियों को तोड़कर घर में रखे आभूषण व नकदी लूट कर फरार हो गए। जनकराज के मुताबिक लुटेरे करीब 24 लाख के आभूषण व नकदी ले गए हैं।
विज्ञापन

लुटेरों के फरार होने के एक घंटे के बाद उनकी पत्नी के उस कमरे का दरवाजा खोला, जहां उसे बंधक बना कर रखा था। उन्होंने पहले इस मामले की जानकारी पड़ोस के लोगों को दी। उन्होंने ही पुलिस को लूट की सुचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें