फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुल्लर का गुरु नानक देव अस्पताल में आरसीटी किया

Wed, 10 Feb 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सजायाफ्ता कैदी आतंकी दविंदर सिंह भुल्लर की पिछले दो दिन से तबीयत खराब होने के कारण बुधवार को गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच भुल्लर को डेंटल स्पेशलिस्ट एसके शर्मा को दिखाया गया। भुल्लर के दाएं व बाएं दोनों दांत खराब हो चुके हैं। डॉ. शर्मा ने भुल्लर का रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) किया।
विज्ञापन


भुल्लर पिछले दो दिन से कुछ नहीं खा रहा था। उसकी देखरेख में तैनात डॉ. पीडी गर्ग ने भुल्लर को डॉ. एसके शर्मा को रेफर किया था। डॉक्टर ने बताया कि भुल्लर की आरसीटी के कारण उसे खाने में हल्का-फुलका दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीडी गर्ग ने बताया कि भुल्लर के दाएं व बाएं दांत की समस्या अधिक होने के कारण इसे पूर्ण रूप से ठीक होने में दो से तीन माह लग सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें