गुरु रामदास नगर के रहने वाले एक छात्र पर ईंटों से हमला कर दिया गया। घायल मोहित (22) के बयान पर थाना सी डिवीजन पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। घायल को परिजनों ने गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया है।
पुलिस को दिए बयान में छात्र मोहित ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवकों ने शराब के नशे में रविवार रात 11 बजे उनके घर हमला कर दिया। विरोध किया तो उसके सिर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं।
आरोप लगाए कि हमलावरों ने उसके घर की तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने आरोपी रमण कुमार, सौरभ कुमार, मोनू, मन्नी समेत 10 खिलाफ शिकायत दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।