पहाड़ों में बर्फबारी शुरू होने के कारण मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है।
इसी कारण अमृतसर में वीरवार को बाद दोपहर से शुरू हुई हलकी बारिश ने देर रात्रि तक सर्दी में वृद्धि कर दी है। अचानक हुई बेमौसम बरसात के कारण लोगों ने स्वैटर और कोटियां निकालकर पहननी शुरू कर दी हैं।
बुधवार को शहर का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था लेकिन वीरवार को सुबह से आसमान बादलों से ढक हुआ था। बाद दोपहर अचानक शुरू हुई हलकी बारिश के कारण देर रात्रि तक तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।