फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में रेल रोको आंदोलन: तीन घंटे रोकी जाएंगी ट्रेनें, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताई वजह

Wed, 15 Apr 2026 03:54 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब में किसानों ने गेहूं की खरीद में हो रही देरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का एलान किया है। किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से 17 अप्रैल को दोपहर 12 से 3 बजे तक पूरे राज्य में रेल रोको कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में किसान रेल रोको आंदोलन करेंगे। किसानों ने एलान किया है कि वह तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे और रेलगाड़ियों की आवाजाही ठप करेंगे। 

विज्ञापन


इस संबंध में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 17 अप्रैल को किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संयुक्त रूप से दोपहर 12 से 3 बजे तक ट्रेन संचालन को रोका जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन सूबे में गेहूं खरीद में हो रही देरी को लेकर किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा गेहूं खरीद व्यवस्था से किसान संतुष्ट नहीं हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया जा रहा है। पंधेर ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य किसानों को जागरूक करें और इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें