फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: बटाला से भागे तीन नाबालिग मिले, रास्ते में छीने गए थे पैसे; पुलिस ने परिवार को सौंपा

Tue, 14 Apr 2026 09:50 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

तीनों बच्चे बहुत ज्यादा डरे ओर घबराए हुए थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे घर से बिना किसी को बताए निकल आए थे और उनके पास करीब एक हजार रुपये थे। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे पैसे छीन लिए।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला क्षेत्र से बिना बताए घर से निकले तीन नाबालिग बच्चे अमृतसर में संदिग्ध हालत में घूमते मिले। सूचना मिलने पर पुलिस 112 की रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

विज्ञापन


पुलिस  के अनुसार तीनों बच्चे बहुत ज्यादा डरे ओर घबराए हुए थे। पहले तो पूछताछ में वे कुछ भी बताने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वे घर से बिना किसी को बताए निकल आए थे और उनके पास करीब एक हजार रुपये थे। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे पैसे छीन लिए, जिसके बाद वे और अधिक घबरा गए और भटकते हुए अमृतसर पहुंच गए।

तुरंत कार्रवाई करते हुए इन बच्चों के परिवार का पता लगाया गया ओर बटाला पुलिस से संपर्क कर परिवारों को सूचना दी गई। काफी समय के बाद परिवार से संपर्क हो पाया ओर बच्चों को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया। अपने बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत जताई। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों पर निगरानी रखें और उन्हें बिना बताए घर से बाहर जाने से रोकने के लिए जागरूक करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें