फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक मनमीत सिंह का निधन: तू ते वड्डा गायक बनना सी पुत्त... कहकर बिलख पड़ी मां

Wed, 14 Jul 2021 09:49 PM IST
ajay kumar रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

हिमाचल प्रदेश में मनमीत सिंह पल भर में ही अपने भाई और दोस्तों की आंखों के सामने पानी के तेज बहाव में बह गए थे। दूसरे दिन घटनास्थल के करीब 150 मीटर नीचे ही मनमीत सिंह का शव बरामद हुआ है, जोकि एक सूखे पेड़ में नीचे फंस गया था। 
विज्ञापन
मनमीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के छेहरटा के हरगोबिंद एवेन्यू इलाके में मशहूर कव्वाल मनमीत की मां कुलजीत कौर अपने बेटे के सिर पर बार-बार हाथ फेर कर बेहोश हो रही थीं। बार-बार यह कह रही थीं कि पुत्त तू तां वड्डा गायक बनना सी। मैं ते तैनूं वड्डा गायक बनदा देखना चाहुंदी सी लेकिन तेरे दुनिया से जाने के बाद यह हसरत दिल में ही रह गई। 

विज्ञापन


बुधवार को मनमीत का शव हिमाचल प्रदेश से अमृतसर लाया गया था। मनमीत सिंह का अंतिम संस्कार घन्नूपुर काले रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्कार में एसजीपीसी सदस्य बावा सिंह गुमानपुरा, पार्षद सुरजीत पहलवान सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। पिता शंकर सुखदेव सिंह और छोटे भाई किरनपाल ने मुखाग्नि दी।

भाई को नहीं बचा पाने का रहेगा हमेशा दुख: किरनपाल सिंह
सूफी गायक के छोटे भाई किरनपाल ने आंखों देखी कहानी सुनाते हुए कहा कि उसे अपने बड़े भाई को नहीं बचाने का हमेशा दुख रहेगा। मंगलवार को उन्हें आना था। सोमवार सुबह भागसूनाग से ऊपर गए थे। करेरी झील देखने के बाद वे लौट रहे थे। कुछ देर पहले ही बादल फटे थे और झील के पानी ने उग्र रूप ले लिया था। 
विज्ञापन


एक पत्थर को पार करने के लिए जंप लगाते समय भाई मनमीत का पांव फिसल गया और वह खाई में गिर गया। उसने अपने भाई को पकड़ने की कोशिश की और अपना हाथ उसकी ओर बढ़ाया लेकिन पानी का तेज बहाव उसके भाई को हमेशा के लिए अपने साथ बहा कर ले गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें