फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब लौट आई सिमरन: इमीग्रेशन में पकड़ी गई युवती, सिंगापुर से किया डिपोर्ट, 7.50 लाख खर्च कर गई थी विदेश

Thu, 27 Nov 2025 05:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब की सिमरन अपने वतन लौट आई है। युवती को सिंगापुर में इमीग्रेशन वालों ने पकड़ लिया और वहां से डिपोर्ट कर वापस भेजा गया है। युवती ने विदेश जाने के लिए 7.50 लाख खर्च किए थे।
विज्ञापन
वीजा निकला फर्जी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर जाने के सपने लेकर निकली एक युवती का वीजा इमीग्रेशन चेकिंग के दौरान फर्जी निकला। युवती सिमरन ने वीजा गोल्डन गेट के पास जीके टूर एंड ट्रेवल के रविंद्र सिंह के माध्यम से लगवाया था। आरोप है कि एजेंट ने उससे 7.30 लाख रुपये वीजा और टिकट के नाम पर लिए थे।

विज्ञापन


सिमरन 13 नवंबर को सिंगापुर रवाना हुई थी। सिंगापुर एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन चेकिंग के दौरान अधिकारियों को उसके दस्तावेज संदिग्ध लगे। विस्तृत जांच में पता चला कि वीजा पूरी तरह फर्जी था, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने उसे पूछताछ के बाद वापस भारत भेज दिया।भारत लौटते ही पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद सिमरन और उसके परिजनों ने ट्रैवल एजेंट रविंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दी है।

युवती ने आरोप लगाया कि एजेंट ने भरोसा दिलाया था कि वीजा पूरी तरह वैध है और 100 फीसदी जॉब की गारंटी भी दी थी। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी के साथ समझौता करवा था जिसके बाद आरोपी ने भरोसा दिलवाया था कि वह दोबारा से वीजा लगवा देगा। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें