फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अमृतसर पहुंचने पर नवजोत सिंह सिद्धू का हुआ भव्य स्वागत, आरती की थाल लेकर पहुंची महिला

Tue, 20 Jul 2021 10:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर स्थित होली सिटी पहुंचने पर नवजोत सिंह सिद्धू का भव्य स्वागत किया गया। ढोल की थाप पर समर्थकों ने नाचते हुए सिद्धू का स्वागत किया। पिछले कई दिनों से वीरान पड़ी सिद्धू की कोठी में उत्सव सा माहौल है। यहां पहुंचते ही सिद्धू ने अपने समर्थकों के साथ चाय पी।
विज्ञापन
अमृतसर में हुआ नवजोत सिंह सिद्धू का भव्य स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू नए उत्साह के साथ अमृतसर पहुंचे। न्यू अमृतसर से लेकर गोल्डन गेट तक सड़क के दोनों तरफ खड़े सिद्धू के समर्थकों ने फूल की बारिश और मालाओं से उनका स्वागत किया। विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया सिद्धू की गाड़ी चलाकर उन्हें गुरुनगरी लाए। 

विज्ञापन


सुखपाल भुल्लर, गुरप्रीत जीपी और लाली मजीठिया सहित सिद्धू समर्थक पार्षद अपने हलके से बड़ी संख्या में लोगों को लेकर गोल्डन गेट पहुंचे जबकि कैप्टन खेमे के विधायक और पार्षद नदारद रहे। प्रदेश प्रधान बनने के बाद सिद्धू पहली बार एक विजेता की तरह कार में सवार होकर अमृतसर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने फूलों और नोटों की बारिश भी की। 

यहां तक कि एक महिला समर्थक तो सिद्धू के लिए आरती की प्लेट सजाकर लाई थी। जैसे ही सिद्धू ने यह देखा तो महिला के सामने सिर झुका लिया और आरती की प्लेट को अपने हाथों में लेकर बार-बार उसमें माथा टेका। इसके साथ ही प्लेट में रखी गई चाकलेट सिद्धू ने गोल्डन गेट सड़क पर स्वागत के लिए खड़े अपने समर्थकों में बांटीं और फिर सिर झुकाकर आरती की प्लेट वापस समर्थक महिला को लौटा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रधान अपने समर्थकों के साथ सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों के काफिले में गोल्डन गेट से होली सिटी स्थित अपने निवास की ओर बढ़े। चंडीगढ़ से अमृतसर लौटते समय खटकड़ कलां में सिद्धू के पांव में चोट लग गई थी, तो वे अपने घर जाने से पहले सीधे अमनदीप अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर अवतार सिंह ने उनका इलाज किया। कांग्रेस कमेटी की जिला प्रधान जतिंदर सोनिया अपने समर्थकों सहित सिद्धू के साथ उनके निवास पर पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने गोल्डन गेट पर सिद्धू की गाड़ी पर चढ़कर प्रदेश प्रधान का स्वागत किया।

जालंधर पहुंचे सिद्धू का स्वागत
नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को जब अमृतसर जाते समय जालंधर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके पहुंचने की आहट पाकर नेशनल हाईवे पर स्थित पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के पेट्रोल पंप के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश में जिंदाबाद के नारे लगाकर सिद्धू का स्वागत किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब 10 मिनट तक कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।

इस दौरान सिद्धू ने अपने ही अंदाज में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाएं। नवजोत सिद्धू के कांग्रेस प्रधान बनने के बाद विधायकों ने खेमा बदलना शुरू कर दिया है। जालंधर कांग्रेस भी दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। बता दें रविवार को भी सिद्धू जालंधर आए थे। तब उन्होंने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के घर पर उनके बेटे विधायक बावा हैनरी, टांडा के विधायक संगत सिंह गिलजियां और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह से मुलाकात की थी। 

अवतार हैनरी के कैप्टन अमरिंदर सिंह से संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। परगट पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू का खुलकर समर्थन कर चुके हैं। इसी दिन सिद्धू पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी से मिलने उनके घर भी गए थे। केपी भी इस समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें