फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बीएसएफ ने धनोए कलां से हेरोइन और लखाना गांव में ड्रोन किया बरामद, ईंटों के साथ बांध कुएं में गिराया था

Sun, 13 Aug 2023 04:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

किसी ने प्लास्टिक बैग में ड्रोन छुपा ईंटों के साथ बांध कुएं में गिराया हुआ था। पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
drone - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने रविवार की सुबह पाकिस्तान के साथ सटे सीमांत गांवों में चलाए सर्च अभियान के दौरान एक पैकेट हेरोइन और एक ड्रोन पकड़ा है। प्रारंभिक जांच के बाद बीएसएफ के अधिकारियों ने बरामद हेरोइन और ड्रोन पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ के जवान अमृतसर जिला के सीमांत गांव धनोए कलां में रविवार की सुबह गश्त कर रहे थे। इस दौरान गांव के बाहर स्थित एक खेत में से जवानों ने पीले रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद हुआ। जांच के दौरान उसमें 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
 

इसी तरह बीएसएफ के जवान पंजाब पुलिस के साथ मिलकर रविवार सुबह तरनतारन के सीमांत गांव लखाना में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने गांव के बाहरी इलाके में सर्च अभियान शुरु कर दिया। गांव के बाहरी इलाके में सर्च के दौरान प्लास्टिक बैग में छुपा ईंटों के साथ बांध कर कुएं में फैंका एक पाकिस्तानी ड्रोन (क्वाडकॉप्टर) बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें