फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में घुसपैठ: कार से घुसे दो पाकिस्तानी पकड़े, एक सीमा पार करते ही ढेर, लाहौर के रहने वाले हैं दोनों

Sat, 23 May 2026 10:49 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

पंजाब में घुसपैठ का मामला सामने आया है। कार से भारतीय क्षेत्र में घुसे दो पाकिस्तानी पकड़े गए हैं। वहीं, दूसरे मामले में एक सीमा पार करते ही ढेर हो गया। पकड़े गए घुसैठिए लाहौर के रहने वाले हैं। अमृतसर में दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी पकड़े गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से सटी भारतीय सीमा पर वीरवार रात दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। एक मामले में कार में सवार दो पाकिस्तानी नागरिक भारतीय क्षेत्र में घुस आए, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हिरासत में ले लिया। दूसरी घटना में एक अन्य पाकिस्तानी के सीमा पार करने पर बीएसएफ ने फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बीएसएफ के अनुसार, दो पाकिस्तानी नागरिक वीरवार देर रात कार में सवार होकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। तैनात जवानों ने तुरंत उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। कार भी जब्त कर ली गई। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद सलीम (60) निवासी नास्टर कॉलोनी, फिरोजपुर रोड, लाहौर और आमिर नवाज (40) निवासी जसहीन टाउन, गज्जी रोड, लाहौर हैं।

थाना खालड़ा के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों ने खुद को समाज सेवी संगठन के कार्यकर्ता बताते हुए दावा किया कि गांवों में बच्चों को पढ़ाई लिए किताबें वितरित करने आए थे व गलती से रास्ता भटकने पर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गए। इन दोनों से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

 

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि कहीं यह कोई सुनियोजित कोशिश तो नहीं थी। बीएसएफ ने घटना की जानकारी पाकिस्तानी रेंजर्स को दे दी है। फिलहाल दोनों से अमृतसर सेक्टर में पूछताछ जारी है।

वीरवार को एक पाकिस्तानी ने की थी घुसपैठ की कोशिश
उधर, वीरवार रात ही एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक ने भी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन वह रुकने के बजाय आगे बढ़ता रहा। इस पर जवानों को मजबूरन फायरिंग करनी पड़ी। गोली लगने से पाकिस्तानी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बीएसएफ ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह के संबंध से इन्कार नहीं किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें