फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार से किसानों की वार्ता करवाने के लिए पंजाब भाजपा हर समय तैयार ः अश्वनी शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी व एपीएमसी के लिखित आदेश जारी करने के बाद भी भाजपा विरोधी ताकतें किसान आंदोलन को खत्म नहीं होने दे रहीं, जबकि किसानों की आय दोगुनी करने, फसलों का बीमा करने और किसान सम्मान निधि के तौर पर सालाना छह हजार रुपये देने की सोच के साथ भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। यह बात पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अमृतसर में पत्रकारों से कही। इससे पहले उन्होंने यहां भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लिया और कहा कि प्रदेश भाजपा केंद्र सरकार से किसानों की वार्ता करवाने को हर समय तैयार है। साथ ही स्पष्ट किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इन दिनों जगह-जगह संगठनात्मक बैठकें ले रहे हैं। रविवार को उन्होंने अमृतसर में शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठकें लीं। इनमें जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेवराज चावला, प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, प्रदेश महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव राजेश हनी समेत कोर समूह के सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने अमृतसर की पांचों विधानसभा सीटों को लेकर चुनावी रणनीति पर कोर समूह से चर्चा की और इसके बाद जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठों व मंडल अध्यक्षों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार से हर वर्ग दुखी व प्रताड़ित है। बसपा, जो उत्तरप्रदेश में जमीन खो चुकी हैं, पंजाब में आकर पैर ज़माने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा को केंद्र की तरह सुदृढ़ सरकार के रूप में देखते हुए सत्ता की कमान सौंपने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने हमेशा किसानों को बातचीत के लिए खुला निमंत्रण दिया है और पंजाब भाजपा हमेशा उनके साथ खड़ी है। जबकि कुछ विरोधी ताकतें किसानों के नाम पर भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें