शुक्रवार को नजदीकी गांव कीढ़ी अफगाना की रहने वाली एक महिला से एक पादरी
ने अपने साथियों से मिलकर बटाला के जीटी रोड बाईपास से महिला का पैसों से
भरा बैग छीन कर फरार हो गए।
महिला के बैग में 2 लाख 80 हजार रूपये
थे। इस संबंध में पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार
कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में जसवंत कौर वासी गांव कीढ़ी अफगाना ने
बताया है कि कि उनके घर में पादरी प्रेम मसीह का आना जाना था।
उसने
बताया कि प्र्रेम ने उससे कहा कि वह उसके पुत्र को फौज में भर्ती करा देगा
और इसके लिए उसे तीन लाख रुपये देने होंगेे। जसवंत कौर ने आगे बताया कि
उसके पास 20 हजार रुपये थे, उसने उसे 20 हजार रुपये दे दिए और शुक्रवार को
वह कादियां बैंक से बाकी के देने वाले पैसे 2 लाख 80 हजार रुपये लाने गई
थी। जब वह 2 लाख 80 हजार रुपये लेकर वापस आ रही थी तो उसे प्रेम मसीह का
फोन आया कि वह गुरदासपुर के बाईपास पर उनको पैसे पकड़ा दे।
उसने
बताया कि वह गुरदासपुर के बाईपास पर पैसे देने के लिए गई तो एक कार में
सवार प्रेम मसीह और उसके साथ चार अज्ञात व्यक्ति थे। चारों ने उसका पैसों
वाला बैग छीना और फरार हो गए और वह देखती ही रह गई। इस संबंध में उसे तुरंत
पुलिस को सूचित किया।
इस संबंध में पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला
के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला
जसवंत कौर के बयानों पर पादरी प्रेम मसीह और उसके तीन साथियों पर लूट का
मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पादरी को
गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया
जाएगा।