फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के साथ आफत भी लाई बारिश

Fri, 10 Jul 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार से शुरू हुई बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ लोगों के लिए आफत भी साथ लाई है। बरसात होने से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही दो दिन की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


वीरवार की रात से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक गर्मी से राहत दिलाई है। शुक्रवार दोपहर बाद बारिश थमी। इसके बाद शहर के मुख्य बाजारों में दोबारा लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। बारिश ने प्रशासन के  जलनिकासी के पुख्ता दावों की पोल खोल दी है। शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया।

शहर के काली माता मंदिर के बाहर रोड पर डेढ़ फीट जमा हुए पानी में कई लोगों के वाहन फंस गए। इसके अलावा ढांगू रोड पर भी कई जगहों पर पानी जमा हो गया। कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया। विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे मेें बारिश दोबारा होने के पूरे आसार बने हैं। वहीं पहली बरसात होते ही शहर में पानी जमा हो गया, जिसका मुख्य कारण पानी की निकासी न होना है।
विज्ञापन


वहीं ढांगू रोड पर चल रहा आरसीसी सड़क का काम धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को भीड़ गलियों से गुजरना पड़ा।  गलियों में पानी की निकासी न होने से काफी दिक्कतें आईं। उधर, बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर खुशी है। शहर के लोगों जगह-जगह जलभराव हने पर नगर निगम के खिलाफ रोष जताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें