चोरों ने तरनतारन में सिविल जज राजविंदर कौर की रिहायश को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान व गहने चुरा लिए।
सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) राजविंदर कौर ने थाना सिटी की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे बाठ एवेन्यू में कोठी नंबर दो में रह रही हैं। 17 मई को वे चंडीगढ़ गई थीं। 18 मई की रात को जब वे अपनी कोठी पहुंचीं तो कोठी में चोरी हो चुकी थी।
चोर उनके घर से 75 हजार का लैपटॉप, 20 हजार का आईपेड, करीब 45 हजार की कीमती घड़ियां,1 तौला सोने का लाकेट व लैपटॅाप का बैग चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।