फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूहला की हत्या के तीन आरोपी बरी

Mon, 19 May 2014 10:21 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
निहंग मुखी व पंजाब में आतंकवाद के दौर में कई तरह के विवादों में घिरे रहे बाबा अजीत सिंह पूहला के हत्या आरोप में नामजद हुए तीन लोगों को सोमवार जिला सेशन जज गुरबीर सिंह की अदालत ने बरी कर दिया है।
विज्ञापन


 अदालत ने सुबूतों के अभाव की वजह से आरोपी हरचंद सिंह, नवतेज सिंह गग्गू व हरप्रीत सिंह को रिहा किया है।
निहंग बाबा अजीत सिंह पूहला के ऊपर अमृतसर सेंट्रल जेल के अंदर ही तेल डालकर आग लगा दी गई थी। इसकी बाद में गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस केस में सुबूतों के अभाव तहत सेशन जज की अदालत ने बरी किए जाने का फैसला सुनाया।

बाबा अजीत सिंह पूहला विभिन्न केसों में केंद्रीय जेल की बैरक 9 की चक्की नंबर 2 में बंद था। 28 अगस्त, 2008 को सुबह करीब 11.15 बजे जेल पुलिस ने उन्हें आग की लपटों में देखा। इस पर जेल पुलिस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाया और उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां पर दो दिन के बाद उसकी मौत हो गई। उक्त लोगों पर आरोप था कि उन्होंने जेल के जनरेटर से तेल निकाल कर पूहला पर डाल दिया और आग लगा दी है। छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर केस चलाया गया। इनमें से तीन को पहले ही बरी किया जा चुका है। बाकी के तीन को सोमवार बरी कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपियों के वकील दिलबाग सिंह अटारी ने बताया कि इस केस में कुल 24 गवाह पेश किए गए। उनकी ओर से दी गई ठोस दलीलों के आधार पर सभी लोग बरी हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें