फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर को बनाएंगे स्मार्ट शहर : सुखबीर

Thu, 29 May 2014 10:29 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के सभी शहरों में फैले कूड़े की समस्या का ठोस हल करने के लिए स्थानीय सरकार विभाग में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विंग स्थापित किया जा रहा है जो कि विशेषज्ञों की सेवाओं के साथ इस समस्या का हल करेगा ताकि कूड़े से खाद और ऊर्जा पैदा करके इस समस्या को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया जाए।
विज्ञापन


यह बात पंजाब के उपमख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर में विकास प्रोजेक्टों संबंधी हुई उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया। उन्होंने कहा कि शहरों में सड़कें चौड़ी करने या अन्य विकास कार्यों की भेंट चढ़ रहे वृक्षों की पूर्ति के लिए प्रत्येक शहर में बागवानी विंग कायम किया जाएगा जोकि शहरों को हराभरा बनाने का कार्य करेगा।

अमृतसर शहर के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सुखबीर ने स्पष्ट किया कि इस धार्मिक और पवित्र शहर को विश्व के सुंदर शहरों में शामिल करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। सुखबीर ने बैठक में उपस्थित लोक निर्माण विभाग के सचिव पीएस ओजला को कहा कि वह कल तक शहर के मेयर और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ परामर्श करके उन स्थानों का विवरण मुझे दें, जहां-जहां फलाई ओवर बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन्द्र की नई सरकार द्वारा बनाए जाने वाले स्मार्ट शहरों में अमृतसर शहर को शामिल करवाया जाएगा ताकि शहर में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाया जा सके। सुखबीर ने बैठक में शामिल अधिकारियेां को निर्देश दिए कि वे स्थानीय लोगों के साथ विचार करके पूर्ण प्रोजेक्ट तैयार करें और उसे प्राथमिकता के आधार पर ही करें।

 सुखबीर ने श्री दरबार साहिब में 78 करोड़ की लागत से बन रहे प्लाजा, 132 करोड़ की लागत से बन रही केन्द्रीय जेल, 74 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे प्रबंधकीय कंप्लेक्स, अमृतसर-राजा सांसी रोड, अमृतसर-अजनाला रोड़, चौ-मार्गीय हो रही फतेहगढ़ चूड़ियां सड़क, जालंधर रोड पर 8 करोड़ की लात से बन रहे गेट, सुलतान विंड नहर के साथ सैर के लिए बन रहे ट्रेैक, 500 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे बस रेपिड ट्रांजिस्ट सिस्टम, चौंक शहीदा के सौेंदर्यकरण तरनतारन सड़क के चौड़ा होनेेेेेेेेे,  सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, सीवरेज़ व पानी के प्रबंध आदि की विस्तार में चर्चा करके संबंधित प्रोजेक्टों को समय सीमा के अंदर-अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें