फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में जेटली के इलाके में ही कैप्टन ने घर खरीदा

Tue, 27 May 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर संसदीय सीट से विजयी हुई कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी भाजपा नेता अरुण जेटली की तर्ज पर अमृतसर में अपना घर खरीद लिया है। कैप्टन में भी ग्रीन एवेन्यू में 444 नंबर घर खरीदा है।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान जेटली ने भी ग्रीन एवेन्यू में ही कोठी खरीदी थी। उनकी कोठी को लेकर काफी चर्चाएं चलती रही हैं। यह भी चर्चा रही थी कि जेटली को किसी ने कोठी गिफ्ट में दी है। क्या कोठी गिफ्ट में किसी की ओर से दी गई है इस संबंध में आज तक जेटली की ओर से कोई भी जवाब लोगों को नहीं दिया गया।

हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह घर उन्होंने खुद खरीदा है। अब व अमृतसर में रह कर ही अमृतसर की जनता की सेवा करते हुए अमृतसर के लोगों की आवाज संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव प्र्रचार कार्यालय कोर्ट रोड अब उनका रेगुलर कार्यालय अमृतसर में होगा। यहीं पर वह अमृतसर के लोगों को मिला करेंगे और लोगों की मुश्किलें सुना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें