फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सिटी बस कर्मचारियों ने की हड़ताल, बंद रखी सर्विस

Tue, 18 Feb 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी बस के कर्मचारियों ने प्रबंधकों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बस सर्विस बंद कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दुबुर्जी से नारायणगढ़ जाने वाले रूट पर दोपहर ढाई से पांच बजे तक सिटी बस का चक्का जाम कर दिया गया। बस में काम करने वाले मुलाजिमों ने सिटी बस ठेके पर लेने वाली कर्नाटक की कंपनी के अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। मुलाजिमों ने कंपनी पर नियुक्ति पत्र न देने और गलती होने पर जुर्माना ठोकने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। हालांकि शाम को माल मंडी डिपो में कंपनी के अफसरों के साथ मुलाजिमों की बैठक हुई। कंपनी के अधिकारियों ने विवाद के खत्म होने का दावा किया।

सिटी बस की शुरुआत 28 जनवरी को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने झंडी देकर की थी। बीस दिन के अंदर ही बस चालकों और कंडक्टरों के विरोध का सामना बस ठेके पर लेने वाली कर्नाटक की कंपनी को करना पड़ रहा है। सिटी बस में काम करने वाले संदीप सिंह, अमनदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि कंपनी ने अभी तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया है। पिछले दिनों एक कंडक्टर से गलती हो गई। उस पर जुर्माना ठोक दिया गया। यही नहीं कंपनी के अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। इस पर मुलाजिमों ने ऐतराज जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल मंडी स्थित सिटी बस डिपो के मैनेजर कश्मीर सिंह ने कहा कि आज दो घंटे के लिए ढाई से पांच बजे तक दुबुर्जी से नारायगढ़ रूट पर बस नहीं चली। मुलाजिमों ने काम बंद रखा। एक कंडक्टर ने 3 सवारी से पैसे लिए लेकिन उन्हें टिकट नहीं दी। चेकिंग के दौरान उनकी गलती पकड़ी गई। उसे नोटिस दिया गया तो यह बवाल खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि देर शाम बैठक हुई है। विवाद सुलझ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें