कस्बा जंडियाला गुरु के गांव मेहरबानपुरा में पुरानी रंजिश के तहत दो गुटों में हुए झगड़े के दौरान चली गोलियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग पुरी तरह घायल हो गए। मृतक की पहचान जनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
सभी घायलों को अमृतसर के गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस दस लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सभी फरार हैं। मारे गए जनप्रीत सिंह के भाई कुलबीर सिंह ने थाना जंडियाला गुरु पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वे आज ही नया बाइक लेकर घर वापस आ रहा था।
वह जीटी रोड पर स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो एक तरफ से कार सवार होकर गांव का ही रहने वाला गुरशरण जीत सिंह सोनी आ रहा था। उसने पुरानी रंजिश के तहत उसे कार की साइड मार कर एक्सीडेंट करने की कोशिश की। इसकी शिकायत करने कुलबीर अपने परिजनों और रिश्तेदारों को साथ लेकर गुरशरणजीत सिंह के घर करके जब वापस आ रहा था तो गुरशरण ने अपने साथियों गुरपाल सिंह, बलविंदर कौर, मनबीर सिंह, नवजोत सिंह, कृपाल सिंह, जसबीर सिंह, संदीप सिंह, जगनदीप सिंह आदि, जिनके पास अलग अलग हथियार थे ने उनके ऊपर हमला करके गोलियां चलानी शुरू कर दी।
हमले में उसके भाई जनप्रीत सिंह की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दविंदर सिंह, रणबीर सिंह, प्रदीप सिंह, तरसेम सिंह, हरशरण सिंह, कश्मीर सिंह और मुखतार सिंह बुरी तरह घायल हो गए। थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।