पाकिस्तान सरकार ने गलती से सरहद पार कर गए भारतीय नागरिक को सात साल के बाद रिहा कर दिया है।
उसे
पाकिस्तान रेंजर के अधिकारियों ने भारतीय इमिग्रेशन के हवाले कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय अटारी वाघा सड़क सीमा के रास्ते भारत पहुंचे मोहम्मद वकार
पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी पीर वाली गली सहारनपुर रोड, मुजफ्फरनगर, यूपी
ने कहा कि वह 2008 में गुजरात से पाकिस्तान की सीमा गलती से पार कर गया
था।
वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे सात साल की कैद हुई। उसने
बताया कि पाक की अलग-अलग जेलों में कई भारतीय कैदी नरक भोग रहे हैं। बीमार
भारतीय कैदियों का पाक जेल अधिकारी इलाज भी नहीं करवाते।