फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की जान गई

Sun, 01 Nov 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर हादसा करने वाले चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना जंडियाला के एएसआई सुखविंद्र सिंह ने बताया कि हरभजन कौर (62) निवासी मुरादपुर जंडियाला के पास आटो पर सवार होकर जा रही थी।

पीछे से आ रहे तेज रफअतार अज्ञात ट्रक ने आटों में टक्कर मार दी। इससे आटो पलट गया। चालक प्रवीण सिंह को मामूली चोटें आईं। हादसे में घायल हुए हरभजन कौर को सरकारी अस्पताल जंडियाला ले जाया गया।

वहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। थाना जंडियाला पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना अजनाला पुलिस के मुताबिक तरसेम मसीह निवासी रोखो अजनाला रोड पार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अज्ञात कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर मौत हो गई। थाना अजनाला पुलिस ने मृतक के भाई धन्ना मसीह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें