फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप के हत्यारे बेटों को उम्रकैद

Sat, 06 Jun 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा और चोरी करने से रोकने पर दो युवकों ने अपने बाप की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


शनिवार को इस मामले में जिला सेशन जज गुरबीर सिंह ने प्रगट सिंह और उसके भाई निर्मल सिंह गांव निऊका जंडियाला को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पुलिस थाना जंडियाला में सात अप्रैल 2014 को मामला दर्ज किया गया था। मनदीप कौर ने बताया कि उसके पिता अमरीक सिंह उसके भाई प्रगट सिंह और निर्मल सिंह को नश करने से रोकता था। नशे के कारण दोनों ने घर में चोरी करनी भी शुरू कर दी थी। वह घर का सामान ले जाकर बाहर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अमरीक सिंह उन्हें समझाते थे, जिसके चलते उनके बीच विवाद रहता था। छह अप्रैल को उसे सूचना मिली कि भाइयों और पिता में झगड़ा हो रहा है। वह अपने गांव की तरफ आ रही थी तो उसने देखा कि उसके दोनों भाई उसके पिता का खेतों में ले जाकर गला दबा रहे थे। इसके बाद उन्होंने तेज हथियार से उस पर हमला कर दिया। उसके पिता अमरीक सिंह की मौत हो गई। उसे वहां देखकर आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें