फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे क्षेत्र की सार न ली तो सद्भावना रैली का करूंगी विरोध: डॉ. नवजोत कौर सिद्धू

Fri, 27 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाली सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर कड़े तेवर दिखाए हैं।
विज्ञापन


सिद्धू ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में उनके हलके की सार न ली गई तो वह अमृतसर में होने वाली अकाली दल की सद्भावना रैली का जबरदस्त विरोध करेंगी। डॉ. सिद्धू ने शुक्रवार को अमृतसर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निगम पर कई आरोप लगाए। पत्रकारों से बातचीत में सीपीएस ने कहा कि 15 दिन तक उनके मामले हल नहीं हुए तो वह धरने पर बैठेंगी।
विज्ञापन


डॉ. सिद्धू ने सांसद भगवंत मान की राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों के डोप टेस्ट करवाने की मांग का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ सत्ता पर काबिज नेताओं के भी नशे के मामले के संबंध में जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें