मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि सरकार सफेद मक्खी के हमले से हुए किसानों के आर्थिक नुकसान की पूर्ति के लिए वचनबद्ध है।
सरकार
किसानों को 640 करोड़ रुपये का मुआवजा बांट रही है और मुआवजे के विभाजन के
बारे में सरकार को कोई शिकायत नहीं मिली है। बादल शुक्रवार को खडूर साहिब
विधान सभा हल्के के संगत दर्शन दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा करवाई जा रही सद्भावना रैलियों का कोई
भी सियासी मनोरथ नहीं है।
इससे पहले गांव कल्ला, कंग, बाणीया,
जहांगीर, देऊ और बाठ में सीएम ने कहा कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के
लिए पंजाब को दोबारा उस काले दौर में धकेलना चाहते हैं लेकिन राज्य सरकार
लोगों के सहयोग से इन हरकतों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।
संगत
दर्शन को सरकार का एक अहम प्रोग्राम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका
एक लक्ष्य राज्य के विकास को उत्साह देने के साथ-साथ सरकार को लोगों के
दरवाजे पर लाना है और इस प्रोग्राम को कोई एजेंडा नहीं है। इस मौके पर
सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन रविंदर सिंह
ब्रह्मपुरा, प्रमुख सचिव केजीएस चीमा, अजोय शर्मा, डिप्टी कमिश्नर बलविंदर
सिंह धालीवाल, अलविंदरपाल सिंह पखोके, एसडीएम रविंदर सिंह और दलबीर सिंह
जहांगीर मौजूद थे।