फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफ होगा सैनिकों का प्रॉपर्टी टैक्स : बादल

Wed, 12 Feb 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों का प्रापर्टी टैक्स माफ कर दिया है। बादल ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अहम चुनावी घोषणाएं करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में सेना मुक्त सैनिकों के खाली पदों का बैकलॉग छह माह में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व सैनिकों को सीडीएस की वस्तुओं पर लगने वाले 6.5 प्रतिशत वैट को घटा कर छह प्रतिशत कर दिया है। बादल ने ये घोषणाएं बुधवार को अमृतसर में जंगी शहीदों की यादगार और अजायबघर का नींव पत्थर रखने के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कीं।

इस दौरान बादल ने अगले लोकसभा चुनाव को मुख्य रखते हुए सैनिकों और पूर्व सैनिकों के वोटों को कैश करने के लिए सैनिकों, पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स को सुविधाएं देने का ऐलान करने हुए उनके वोट बैंक को कैश करने की भी कोशिश की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जंगी विधवाओं के  लिए मकान बनाने के लिए कर्ज की व्यवस्था पांच लाख से बढ़ा कर दस लाख रुपये की जा रही है। जंगी जागीर पेंशन भी पांच हजार से बढ़ा कर दस हजार रुपये प्रति माह कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें