फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान ने धार्मिक पोथियां और नितनेम के गुटके बरामद

Thu, 03 Jul 2014 10:40 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यालय प्रभारी भुपिंदर सिंह और  श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व एडिशनल मैनेजर मंगल सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने हरिमंदिर साहिब के पास एक दुकान में सैकड़ों नितनेम के गुटके बरामद किए हैं।
विज्ञापन


उन के ऊपर धूल जमी हुई थी यहां तक ये गुटके व नितनेम की पुस्तकें पूरी तरह जर्जर हो चुकी थीं। इन्हें मर्यादा के अनुसार ठीक तरीके से नहीं रखा गया था।

भूपिंदर सिंह और मंगल सिंह ने बताया कि उनको एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक दुकान में कुछ धार्मिक पुस्तकें एक रोशनदान में रखी गई हैं। उनके ऊपर काफी धूल जमी पड़ी हैं। सूचना मिलते ही वे एसजीपीसी के अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर दुकान पर पहुंचे तो उनके देख कर दुकान में काम करने वालों के होश उड़ गए।

वहां पर धूल आदि जमी हुई थी। इन सभी पुस्तकों को धर्म प्रचार कमेटी के हवाले कर दिया है। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों कंवलजीत सिंह, हरजोत सिंह और गगनजोत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें