फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यों में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां बनाई जाएं : सरना

Sat, 21 Jun 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पक्ष में कहा कि केवल हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ही अलग न बनाई जाए बल्कि जहां भी सिख हैं वहां-वहां ही एतिहासिक गुरुद्वारों की सेवा संभाल के लिए अलग कमेटी बनाई जानी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


सरना ने कहा कि जो लोग हरियाणा में अलग कमेटी का विरोध कर रहे हैं उन्होंने अब तक पंजाब का बहुत नुकसान किया है और हमेशा ही सिखों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर अपने स्वार्थी हितों की पूर्ति की है। जो लोग हरियाणा में सिखों की गुरुधामों संबंधी धार्मिक भावनाओं को नहीं समझ रहे उनको चाहिए कि वे पहले यह बताएं कि जी मांगों को लेकर उन्होंने पंजाब में संघर्ष शुरू किया था क्या उन की पूर्ति हो गई है ?

सरना ने कहा कि 6 जून को श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई घटना के लिए टास्क फोर्स और प्रबंधकों को दोषी ठहराते हुए कहा की कि सही प्रबंध करके इस घटना को रोका जा सकता था।
विज्ञापन


परमजीत सरना ने कहा कि हरियाणा में अलग कमेटी बनाने से सिख गुरुधामों की सेवा संभाल और भी अच्छे ढंग से हो सकेगी। जो लोग हरियाणा कमेटी का विरोध कर रहे हैं उन्होंने पाकिस्तान की अलग कमेटी बनने के समय भी विरोध किया था, क्योंकि हर साल जब भी शिरोमणि कमेटी के अधिकारी पाकिस्तान में गुरुपर्व मनाने जाते थे तो वे गुरु की गोलक तो समेट लाते थे पर गुरुधामों की सेवा करना अपना फर्ज नहीं समझते थे।

जब से पाक सरकार ने अलग कमेटी बनाई है उस समय से गुरुधामों की कायाकल्प हो रही है। हरियाणा के सिखों का भी शिरोमणि कमेटी पर यही आरोप है कि वे गोलक तो ले जा रहे हैं पर हरियाणा के गुरुधामों के विकास के लिए कोई भी प्रयत्न नहीं हो रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें