अमृतसर पहुंचे एडीजीपी अर्पित शुक्ला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर मनाए जा रहे घल्लूघारा के मद्देनजर शनिवार को अमृतसर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर स्थिति पर विचार विमर्श किया।
यह भी पढ़ें :Wrestlers Protest: सोनीपत में महापंचायत आज, पहलवानों के कहने पर लिए जा सकते हैं कड़े फैसले
एडीजीपी शुक्ला ने हैरिटेज स्ट्रीट में मीडिया से बात करते हुए अफवाह फैलाने वालों और शरारती तत्वों को चेतवानी देते हुए कहा कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं वरना उनके खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी। एडीजीपी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पंजाब भर में पुलिस के साथ सीआरपीएफ तैनात की गई है।
एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि इसे लेकर अलग अलग जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों के साथ हमारे अधिकारियों ने बैठक करके उन्हें शांति के साथ ये दिन मनाने को कहा है। उन्हें ये भी कहा गया है कि उनके कार्यक्रमों से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अमृतसर में सीआरपीएफ की चार कंपनियां और पंजाब पुलिस के तीन हजार सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।