फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Sun, 20 Sep 2026 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .30 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा में दर्ज एफआईआर नंबर 281, दिनांक 18 सितंबर 2026 की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट, टावर डंप विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी दीपक सिंह निवासी मुलेचक, अमृतसर की पहचान की गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान उसने नाकाबंदी पर तैनात पुलिस टीमों पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दीपक सिंह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान एक अन्य संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .30 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, एक्टिवा का इस्तेमाल वारदात में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और फरार संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें