फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पीएसपीसीएल के आउटसोर्स कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

Thu, 15 Oct 2026 06:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के आउटसोर्स और नोडल सुविधा कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ है। सरकार से लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद मांगें पूरी न होने पर पंजाब भर के करीब 1600 कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

आउटसोर्स यूनियन के प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष ये मांगें रखी गई हैं। बार-बार आश्वासन मिले लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। हरविंदर सिंह और लवजोत सिंह ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वे बिजली निगम के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की है। कर्मियों ने कहा कि केवल आश्वासन नहीं, स्थायी हल चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ठोस कार्रवाई न होने तक असंतोष बना रहेगा। मौके पर हरदेव सिंह, कवलजीत, विवेक कुमार, गुरदेव सिंह और करण सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें