फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में मजदूरों ने निकाला रोष मार्च

Fri, 01 Jul 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
तरनतारन में डीसी कार्यालय के समक्ष धरने के दौरान रोष प्रदर्शन करते मजदूर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मांगों को लेकर भारतीय खेत मजदूर यूनियन की अगुवाई मजदूर गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां से मजदूरों ने पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला और नारेबाजी कर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष धरना दिया। 
विज्ञापन


अगुवाई सभा के जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह वल्टोहा, महासचिव सखदेव सिंह कोट धर्मचंद कलां, स्वर्ण सिंह नागोके व देवी कुमारी सरहाली कलां ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार के चुनावों केे समय किए गए वादे खोखले साबित हो रहे है।

वक्ताओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मनरेगा का कार्य 250 दिन किया जाए व कर्मचारियों की दिहाड़ी 400 रुपये की जाए, मांगने पर काम दिया जाए व पैसों का भुगतान 15 दिनों के अंदर-अंदर किया जाए। जेसीबी का इस्तेमाल मनरेगा के कामों में बंद करवाया जाए, सामाजिक सुरक्षा अधीन खेत मजदूर पेंशन एक्ट पारित कर कम से कम 3000 रुपये प्रति महीना पेंशन दी जाए। 
विज्ञापन


बेघरों को 10-10 मरले के प्लाट दिए जाए, इंदिरा आवास योजना के तहत 3 लाख रुपये की ग्रांट मजदूरों को दी जाए, नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए, दलितों पर हो रहे अत्याचारों को बंद किया जाए। एडीसी (जनरल) बख्तावर सिंह ने मांगों को जल्द ही पूरा कराने का भरोसा दिया।

इस मौके दलविंदर सिंह पन्नू, चरन सिंह खडूर साहिब, सुखदेव सिंह ढोटीयां, लाल सिंह वल्टोहा, बलविंदर सिंह, सरवन सिंह, सुक्खा मूसे, दियाल सिंह लोहुका, बलजीत सिंह, कमर सिंह, जहांगीर सिंह, जगजीत सिंह, बलविंदर कौर, प्रवीन कौर मौजूद थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें