सुजानपुर में प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन करते अमित मंटू व अन्य।
- फोटो : amarujala
कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल के जिला चेयरमैन अमित मंटू ने सुजानपुर में सरकारी कालेज में अधिक फीस वसूले जाने का विरोध किया है। इसके चलते कांग्रेसियों ने गांव मनवाल में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
इस दौरान मंटू ने कहा कि सुजानपुर की जनता के साथ चुनावों में सरकारी कालेज खोलने का वायदा किया गया था। इसके लिए खदावर में करोड़ों की लागत से बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। इस कालेज को सरकारी रूप से शुरू करने की बजाए इसे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को सौंपा गया है।
इससे क्षेत्र के बच्चों को इस कालेज में शिक्षा के लिए प्राइवेट कालेजों के बराबर फीस देनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी कालेज में प्रति सेमेस्टर आठ सौ रुपये फीस है। इस कालेज में बच्चों को 6900 से लेकर 9300 रुपये तक भरने पड़ेंगे।
इसके अलावा रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फीस अलग से देनी पड़ेगी। इससे बच्चों के अभिभावकों पर काफी आर्थिक बोझ पड़ेगा। इस मौके पर राम सिंह, नरेश कुमार, युद्ववीर सिंह, प्रवीण सिंह, मनिन्द्र, हजूर सिंह, राज कुमार, राजेश शर्मा, सुंदर सिंह, वरिन्द्र कुमार, हरि सिंह, पुनीत कुमार, गुरचरण सिंह आदि मौजूद थे।