पठानकोट में डीटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते शिवसेना समाजवादी के सदस्य।
- फोटो : amarujala
शिवसेना समाजवादी ने बुधवार को जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी (डीटीओ) के कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। शिवसेना ने रोष जताया है कि जिले के बमियाल क्षेत्र में वाहनों की ओवरलोडिंग से अए दिन हादसे होते रहते हैं और विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने समस्या का निपटारे के लिए डीटीओ को दस दिन का समय दिया है। प्रदर्शन की अगुवाई की उत्तर भारत प्रमुख रवि शर्मा, उपप्रमुख विक्रम सिंह व चेयरमैन पंजाब भूपिंद्र शर्मा ने की। प्रदर्शन के दौरान शर्मा ने कहा कि बमियाल क्षेत्र ओवरलोडिंग से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र बन चुका है। बमियाल से रोजाना ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं। वाहनों की ओवरलोडिंग से सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी हैै।
यही नहीं भारी भरकम ट्रकों की आवाजाही हर समय होती ही रहती है। इसे स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को अपने गंतव्यों पर पहुंचने में देरी हो जाती है। वहीं दुकानदारों और स्थानीय लोगों धूल, मिटटी से हर समय जूझना पड़ता है।
प्रदर्शनकारियों ने डीटीओ जसवंत सिंह ढिल्लों को मांग पत्र भी सौंपा। डीटीओ ने आश्वासन दिया है कि वह इस क्षेत्र का दौरा कर समस्या को जल्द ही हल कराएंगे। इस पर रवि ने कहा कि समस्या का हल दिन के भीतर नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।