फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने पर गुस्सा

Sun, 10 Jul 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर का विरोध करते मोहल्लावासी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
वार्ड नंबर-30 की न्यू फ्रेंड्स कालोनी में रिलायंस कंपनी की ओर से लगाए जा रहे टावर को हटाने के लिए कालोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मैरिज पैलेस पर लगाए जाने वाले टावर के कार्य को डीसी की ओर से रोकने के बावजूद बनाए जाने का विरोध किया। 
विज्ञापन


राहुल सैनी, यशपाल, एसएस कुंदल, केएस पठानियां, नरेश कुमार, कुलदीप सिंह, विमल कुमार, सुरेंदर शर्मा, मनोहर, गुरदीप सिंह, केके सेखड़ी, मधु, चरणदास, संजीव, राजू, राजू गुलेरिया ने बताया कि सरकार की ओर से रिहायशी क्षेत्रों में मोबाइल कंपनियों के टावर लगाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

इसे बावजूद रिलायंस कंपनी की ओर से कालोनी के रिहायशी क्षेत्र में टावर लगाने की कोशिश की जा रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर तीन दिन पहले डीसी अमित कुमार को शिकायत की गई और टावर लगाने के कार्य को बंद करवाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


इसपर उनकी ओर से आश्वासन दिया गया था कि सात दिन के भीतर इस कार्य पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इसके बीच कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके मैरिज पैलेस के मालिक की ओर से फिर गुपचुप तरीके से टावर लगाने का कार्य करवाया जा रहा है।

इससे मोहल्ले के लोगों में रोष है। उन्होंने बताया कि डिवीजन नंबर-2 के थाना प्रभारी सुखजिंदर सिंह को शिकायत दी गई है। इसे लेकर थाना प्रभारी की ओर से कहा गया है कि वह मामले की जांच करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें