फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का विरोध

Sun, 11 Dec 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में प्रेसवार्ता के दौरान रोहित स्याल को टिकट देने की मांग करते आप नेता और वालंटियर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले के हलका भोआ के बाद अब हलका पठानकोट में भी आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। हलके के कुछ नेताओं ने अपनी ही पार्टी के फैसले पर सवाल उठाते हुए हाईकमान से उम्मीदवार को बदलने की मांग कर दी है। इस गुट ने यहां से राजू महाजन की जगह रोहित स्याल को प्रत्याशी बनाने की मांग की है।  
विज्ञापन


रविवार को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के लोकसभा जोन सचिव बलदेव औलख व सेक्टर प्रधान अमन सेखों की अगुवाई में प्रेसवार्ता के दौरान वालंटियरों ने रोहित स्याल को टिकट देने की मांग उठाई है।

बलदेव औलख व अमन सेखों ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने राजू महाजन को टिकट देकर बहुत बड़ी गलती की है। उन्होंने कहा कि राजू महाजन को टिकट मिले हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है और पार्टी का प्रचार सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि यही टिकट रोहित स्याल को दी होती तो अब तक घर-घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचा दिया गया होता। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग करते हुए कहा कि वह हलका भोआ की तर्ज पर राजू महाजन से टिकट वापस लेकर रोहित स्याल को प्रत्याशी बनाने की मांग की।।

साथ चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी ने रोहित स्याल को उम्मीदवार नहीं बनाया तो वह विरोध का रास्ता अपनाते हुए नेताओं के घर के बाहर धरने लगाने से भी नहीं चूकेंगे। इस दौरान साहिल, दानिश, राहुल, विरेंद्र, राकेश, प्यारा, विनोद सिंह, तीर्थ सिंह, मेहर सिंह, जगन, अक्षय, राजन, राकेश, मोहित, बब्बी, मेशा व जोगिंदर आदि मौजूद थे।
 
हाईकमान के फैसले का विरोध गलत: पन्नू
आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव हरजिंदर सिंह पन्नू का कहना है उम्मीदवार बदलने के लिए की जा रही मांग बिल्कुल गलत है। टिकट देना पार्टी हाईकमान का काम है। उम्मीदवार के चयन की जिम्मेदारी पीएसी की होती है।

पीएसी की ओर से बनाए गए मापदंडों और प्रक्रिया के माध्यम से ही उम्मीदवार को चुना जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थानीय इकाई उम्मीदवार राजू महाजन के साथ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें