ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से 38वें ओपन पंजाब टी-20 क्रिसमस क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन रविवार को भल्ला इलेवन दिल्ली व फरेडस इलेवन के बीच मैच खेला गया। भल्ला इलेवन दिल्ली ने 7 विकट से मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि मोहन चंचलानी ने मैच का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने क्लब को 11000 रुपये भेंट किए। फरेडस इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 107 रन बनाए।
निर्धारित 20 ओवर से पहले ही पूरी टीम आउट हो गई। जवाब में उतरी भल्ला इलेवन दिल्ली ने 15 ओवरों में 3 विकट खोकर 108 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह भल्ला इलेवन दिल्ली ने मैच 7 विकट से जीत कर अगले राऊंड में प्रवेश किया।
भल्ला इलेवन के शाकिब की बेहतरीन गेंदबाजी की। शाकिब को 4 ओवर में 16 रन और 5 विकट झटकने और 15 रन बनाने के चलते मैन आफ द मैच दिया गया। मैच में संजय सरीन व विकास गुप्ता ने अम्पायर की भूमिका निभाई।
इस दौरान चेयरमैन डॉ. गुरबख्श चौधरी, एसएस बावा, आर एल सोनी, विजय पासी, अरविंद मुन्ना, राकेश गौरी, अमन मुन्ना, संजय सरीन, शशी बावा, संजू गुप्ता, डॉ. रमन महाजन, आरएल सोनी, पारस पुरी, अमन शर्मा, विनोद डोगरा, बब्बू, तरसेम धीमान, रमण महाजन, केवल शर्मा, रजनीश हंस, कपिल बहल, सुनील, देवराज, आरएल सोनी, जतिन वालिया मौजूद थे।